ब्रेकिंग
भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा

अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: छापेमारी कर 13 लोगों को दबोचा, 47 के खिलाफ केस दर्ज

PATNA: बिहार में बालू माफिया एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहें है। एक ओर नवादा में अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मुखिया की हत्या कर दी गई है तो दूसरी ओर पटना के बालू घाटों पर पु

अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: छापेमारी कर 13 लोगों को दबोचा, 47 के खिलाफ केस दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बालू माफिया एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहें है। एक ओर नवादा में अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मुखिया की हत्या कर दी गई है तो दूसरी ओर पटना के बालू घाटों पर पुलिस की सख्ति के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।


बिहटा के अलग-अलग इलाकों के 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अवैध खनन मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से दो नाव, दो लोडर और कई मोबाइल फोन को बरामद किया है।


बिहटा एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन की सूचना मिल रही थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो दिन का विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तेरह लोग गिरफ्तार किए गए है। ये सभी बालू खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन कर बिना चालान के बावू बेच रहे थे। बता दें कि बिहटा में बालू के अवैध कारोबार के कारण अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता