ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर SH-106 पर जमकर हंगामा मचाया

PATNA CITY:- राजधानी पटना के एनएच-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के फतुहा-बख्तियारपुर एसएच-106 स्थित मकसूदपुर इलाके की है। ज

अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर SH-106 पर जमकर हंगामा मचाया
Santosh Singh
2 मिनट



PATNA CITY:- राजधानी पटना के एनएच-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के फतुहा-बख्तियारपुर एसएच-106 स्थित मकसूदपुर इलाके की है। जहां एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े 4 साल के मासूम को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एसएच-106 को बुरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा भी मचाया। जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। हंगामा और जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआवजे का भरोसा दिलाया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और एसएच-106 पर यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि एसएच-106 के मकसूदपुर इलाके में तेज गति से आ रही एक ऑटो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ा बच्चा उसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में शुभम कुमार को इलाज के लिए फतुहां पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता