ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी, मर्डर की धमकी दे रहे बदमाश

PATNA : <span style='fon

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में एयर होस्टेस की प्रशिक्षु छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। विरोध करने पर उसके गले से सोने की चेन तक छीन ली गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने पर पीड़िता को आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। 


पीड़िता के अनुसार वह दिल्ली में रहकर एयर होस्टेस  की ट्रेनिंग कर रही थी। लॉकडाउन होने पर वह दिल्ली से पटना आ गई थी। तब से वह दिल्ली नहीं जा सकी। पीड़िता ने कहा कि मामला 13 अगस्त का है। वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर खड़े आरोपितों ने स्कूटी रोक लिया उसके बाद छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर आरोपितों ने उसके गले से सोने की कीमती चेन छीन ली। शोर मचाने पर आरोपित भाग खड़े हुए। 


घटना के बाद पीड़िता ने बुद्धा कॉलोनी थाने में रवि महतो, कुंदन, विक्की तथा उमेश निवासी दुजरा देवी स्स्थान के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि केस दर्ज कराने के अगले दिन आरोपितों ने पिस्टल लहराते हुये उसे तथा उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

टैग्स