ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, पुलिस को देख भागे बालू माफिया, 4 पोकलेन जब्त

PATNA: अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बिहटा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस पर नजर पड़ते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से चार पोकलेन जब्त किया है। फिलहाल

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, पुलिस को देख भागे बालू माफिया, 4 पोकलेन जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बिहटा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस पर नजर पड़ते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से चार पोकलेन जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


गौरतलब है कि बीते दिनों बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें कई लोगों की जाने भी चली गयी थी। तभी से इन इलाकों में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। बालू माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  


बुधवार को पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि अमनाबाद सोन बालू घाट के पास अवैध बालू खनन का काम किया जा रहा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान पुलिस को देखते ही बालू माफिया नौ दो ग्यारह हो गये। हालांकि पुलिस ने मौके से चार पोकलेन जब्त किया जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बतायी जा रही है। पुलिस का कहना कि जब तक बालू का अवैध खनन होगा तब तक पुलिस की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। 


टैग्स