ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

Patna News: आखिरकार 7 महीने बाद पकड़ा गया 7 लोगों की मौत का गुनाहगार, मेट्रो निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा को ऑटो चालक ने मारी थी टक्कर

PATNA: पटना के मीठापुर से जीरोमाइल जाने के दौरान रामलखन पथ के पास 16 अप्रैल 2024 की अहले सुबह 4 बजे एक ऑटो चालक ने मेट्रो निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा में टक्कर मारी थी। इस हादसे

Patna News: आखिरकार 7 महीने बाद पकड़ा गया 7 लोगों की मौत का गुनाहगार, मेट्रो निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा को ऑटो चालक ने मारी थी टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के मीठापुर से जीरोमाइल जाने के दौरान रामलखन पथ के पास 16 अप्रैल 2024 की अहले सुबह 4 बजे एक ऑटो चालक ने मेट्रो निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा में टक्कर मारी थी। इस हादसे में टेम्पों सवार 7 पैसेंजर्स की दर्दनाक मौत हो गयी थी। जिसमें 5 साल का मासूम भी शामिल था। वही इस हादसे में एक यात्री मुकेश सहनी की जान किसी तरह बच गयी थी। 


मृतकों में वैशाली की नेहा प्रियदर्शनी, मधुबनी के हरलाखी के रहने वाले इंद्रजीत, रोहतास के उपेंद्र बैठा, नेपाल जनकपुर के लक्ष्मण दास, 5 साल का मासूम अभिनंदन कुमार, पिंकी देवी, मुकेश की पत्नी, मुकेश की दो साल की बेटी राधा कुमारी शामिल थे। वही मुकेश की जान किसी तरह बच गयी थी। वही घटना के बाद ऑटो चालक फरार होकर अंडरग्राउंड हो गया था। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आखिरकार घटना के 7 महीने बाद 7 लोगों की मौत के गुनाहगार को धड़ दबोचा। 


25 वर्षीय ऑटो चालक राजा समस्तीपुर के कलाली चक का रहने वाला है। वह पटना में किराये के मकान में रहकर टेम्पों चलाया करता था। पटना ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ऑटो चालक राजा फरार हो गया था जिसे आज गिरफ्तार किया गया है। 


उन्होंने बताया कि इस घटना में मेट्रो निर्माण कार्य की भी लापरवाही सामने आई है। मेट्रो निर्माण कार्य में जो नियम है उसका पालन नहीं किया गया था। पुलिस ने हाइड्रा को जब्त कर लिया गया है। वही हाइड्रा के ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से वो भी फरार है।