ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

महज 300 रूपये के खातिर ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

PATNA: पटना में महज 300 रूपये के खातिर एक ई-रिक्शा (हवा-हवाई) चालक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी और लाश को ठिकाना लगाने के लिए फेंक दिया गया। 3 अगस्त को पटना सिटी क

महज 300 रूपये के खातिर ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में महज 300 रूपये के खातिर एक ई-रिक्शा (हवा-हवाई) चालक  की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी और लाश को ठिकाना लगाने के लिए फेंक दिया गया। 3 अगस्त को पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। शव की पहचान ई-रिक्शा चालक मनोज के रूप में हुई थी। 


उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू और रुमाल से परिजनों ने की थी। इससे पहले मनोज के परिजनों ने चौक थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कन्हैया पोद्दार और संतोष कुमार पूछताछ के लिए उठाया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तब बताया कि मनोज को भाड़े पर ई-रिक्शा चलाने के लिए दिया था। 


उसके ऊपर पैसा बकाया था इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फतेहपुर इलाके में फेंक दिया था। पुलिस ने उस चाकू को बरामद किया है जिसका उपयोग उसने मनोज की हत्या में किया था। वही बाइक और ई-रिक्शा को भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने इस बात की पुष्टि की है।