ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Patna Crime News: दिवाली के दिन मामूली बात पर पति ने पत्नी को मौत के घात उतारा, 8 महीने पहले किया था लव मैरिज

PATNA: 8 महीने पहले जिस लड़की से युवक ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था उसे अपने हाथों से गला दबाकर मौत के घात उतार दिया। दिवाली के दिन मामूली विवाद के बाद घटना को अंजाम देने क

Patna Crime News: दिवाली के दिन मामूली बात पर पति ने पत्नी को मौत के घात उतारा, 8 महीने पहले किया था लव मैरिज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 8 महीने पहले जिस लड़की से युवक ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था उसे अपने हाथों से गला दबाकर मौत के घात उतार दिया। दिवाली के दिन मामूली विवाद के बाद घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना पटना से सटे नौबतपुर थानाक्षेत्र के चिरौरा गांव की है। मृतका की पहचान चिरौरा गांव निवासी राधा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान चिरौरा गांव निवासी नरेंद्र मोची की बेटी राधा कुमारी के रूप में हुई है। 


गांव के रोहित पासवान से राधा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पिछले 8 महीने पूर्व ही दोनों ने परिवारों की रजामंदी से अंतरजातीय विवाह कर ली। शादी के बाद राधा अपने ससुराल में रहने लगी। इसी बीच बीती रात किसी बात को लेकर रोहित और राधा के बीच विवाद हो गया। 


दिवाली के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पति रोहित ने गला दबाकर पत्नी राधा की हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।