ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Patna News: 'जय महाकाल' कहते हुए ड्राइवर ने मालिक पर किया जानलेवा हमला, तलवार से काट डाली उंगली

PATNA: दिवाली से पूर्व एक ड्राइवर ने अपने मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। जय महाकाल कहते हुए ड्राइवर ने

Patna News: 'जय महाकाल' कहते हुए ड्राइवर ने मालिक पर किया जानलेवा हमला, तलवार से काट डाली उंगली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिवाली से पूर्व एक ड्राइवर ने अपने मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। जय महाकाल कहते हुए ड्राइवर ने मालिक के गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया वो तो किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गये लेकिन जब दूसरी बार हमला किया तो मालिक का उंगली ही काट डाला। 


पटना के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट पर तलवार से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही ड्राइवर ने की है। खुद टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार ने यह गंभीर आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार ने अपने ड्राइवर सुमन ठाकुर जो कि समस्तीपुर का रहने वाला है उस पर यह आरोप लगाया है कि ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका ड्राइवर सुमन ठाकुर महाकाल लिखा गमछा और तलवार लेकर उनके पास आया और जय महाकाल बोलते हुए उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। हालांकि वो किसी तरह खुद को बचाए। 


इस दौरान वो बाल-बाल बच गये। लेकिन जब दूसरी बार तलवार से उनकी अंगुली को काट दिया। तीसरी बार हमला करने से वो बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वही तलवार को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।    


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें