ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

पटना में NTPC के रिटायर्ड इंजीनियर के बेटे का मिला शव, पिछले 22 दिनों से था लापता; स्कूटी और मोबाइल गायब

Patna Crime News: पटना के एजी कॉलोनी में 22 दिनों से लापता 31 वर्षीय फ्रांसिस जॉर्ज माइकल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस FSL और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह की जांच कर रही है।

Patna Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना के जय प्रकाश नगर स्थित एजी कॉलोनी में शनिवार सुबह 31 वर्षीय युवक फ्रांसिस जॉर्ज माइकल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फ्रांसिस पिछले 22 दिनों से लापता था। वह मूल रूप से बेतिया का रहने वाला था।



परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस 1 अगस्त को मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। उसके पास करीब 500 रुपये और मोबाइल फोन था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने राजीव नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।



शनिवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। फ्रांसिस की मां ने उसके गले में पहनी रोजरी और हाफ पैंट के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGIMS भेज दिया।



परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस के लापता होने के बाद से उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन का भी कोई पता नहीं चला है। मृतक के परिजन अग्निस जॉर्ज माइकल ने बताया कि फ्रांसिस 1 अगस्त को सामान्य तरीके से घर से निकला था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।



परिजन आशंका जता रहे हैं कि लूटपाट के बाद फ्रांसिस की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया। FSL के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।




जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGIMS भेज दिया। शास्त्री नगर थानेदार रविंद्र कुमार और मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद रहे। फ्रांसिस के पिता जॉर्ज विंसेट माइकल NTPC के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उनकी तबीयत खराब है और वह फिलहाल मुंबई में अपनी बेटी के यहां थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह पटना लौट रहे हैं।



फिलहाल पुलिस युवक की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और FSL जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फ्रांसिस की स्कूटी और मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 1 अगस्त को घर से निकलने के बाद फ्रांसिस किन परिस्थितियों में जय प्रकाश नगर पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता