ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, हॉस्पीटल से लेकर पुलिस में हड़कंप, मौके पर बम स्क्वॉयड की टीम पहुंची

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. देश के सबसे बडे प्राइवेट अस्पताल मेदांता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. पटना प

पटना में मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, हॉस्पीटल से लेकर पुलिस में हड़कंप, मौके पर बम स्क्वॉयड की टीम पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. देश के सबसे बडे प्राइवेट अस्पताल मेदांता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस का बम स्क्वॉयड मेदांता अस्पताल पहुंच गया है. 


मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से नहीं दी गयी है. लेकिन पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में स्थित मेदांता अस्पताल में पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है. अस्पताल की तलाशी ली जा रही है. पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक एक फोन कॉल के जरिये देश भर के मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली से फोन के जरिये ये धमकी दी गयी है. 


फोन पर धमकी मिलने के बाद पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में हड़कंप मच गया. कंकड़बाग थाने की पुलिस बम स्क्वॉयड की टीम के साथ पहुंची है. पटना पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक पुलिस और बम स्क्वॉयड की टीम अस्पताल परिसर की तलाशी ले रही थी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH SHRIVASTAVA

FirstBihar संवाददाता