ब्रेकिंग
भाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणभाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारण

पटना में युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी और पिछ

पटना में युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में पंखे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी और पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थी। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान सोनार टोली इलाके के रहने वाली रौशनी शर्मा उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशनी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह अपनी मां के साथ सोनार टोली इलाके में रहती थी और पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थी। रोशनी की मां अपनी बहन के घर घर गई हुई थी। इसी बीच हताशा में आकर रोशनी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने रोशनी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोशनी के शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। रोशनी ने किस कारण से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता