ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश! पटना में पार्षद पति और ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जाते-जाते बची बाप-बेटे की जान

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश बात बात पर गोली मार रहे हैं। बिहार के दूसरे जिलों की बात तो दूर राजधानी पटना में अपराधियों लोगों को अप

बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश! पटना में पार्षद पति और ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जाते-जाते बची बाप-बेटे की जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश बात बात पर गोली मार रहे हैं। बिहार के दूसरे जिलों की बात तो दूर राजधानी पटना में अपराधियों लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। पटना में बदमाशों ने वार्ड पार्षद के पति और ससुर की हत्या की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग की हालांकि गनीमत की बात रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई। घटना पटना के पॉश इलाका शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित वार्ड संख्या 20 की है।


दरअसल, वार्ड संख्या 20 की पार्षद भारती देवी के पति अभिजीत यादव और उनके ससुर पर पूर्व पार्षद सुनील कुमार शनिवार की शाम उस वक्त हमला बोल दिया जब दोनों बाप-बेटा घर में मौजूद थे। आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद ने वर्तमान वार्ड पार्षद भारती देवी के पति और ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी हालांकि फायरिंग की इस घटना में पार्षद पति और उनके पिता की जान जाते-जाते बच गई।


उधर, गोली की आवाज सुनकर वार्ड पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए और आरोपी को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच वार्ड पार्षद द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। गोलीबारी की खबर मिलते ही शास्त्रीनगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद को धर दबोचा। कहा जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की नियत से वार्ड पार्षद के पति और पिता पर गोली चलाई गई है। 


शास्त्रीनगर थाने के दारोगा प्रह्लाद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की गोलीबारी की घटना हुई है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पूर्व पार्षद सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जिस हथियार से उसने गोली चलाई उसकी तलाश की जा रही है।