ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पटना में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर लगा जान से मारने का आरोप

PATNA : इस वक्त एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. एक विवाहिता की हत्या करने की बात सामने आ रही है. मृतक महिला के पति और उसके ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगा है. प

पटना में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर लगा जान से मारने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. एक विवाहिता की हत्या करने की बात सामने आ रही है. मृतक महिला के पति और उसके ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगा है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटनासिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बहादुरपुर में एक नव विवाहिता की हत्या कर देने का मामला आया है. बताया जा रहा है कि आलमगंज के मालिया महादे की रहने वाली नेहा की शादी बहादुरपुर के रामपुर नहर के पास रहनेबाले बिक्की से दो साल पहले हुई थी. जिसमे करीब 5 लाख रुपए दहेज स्वरूप दिया गया था. शादी के कई सामान भी दिए गए थे.


मृतक नेहा के भाई ने बताया कि बाबजूद उसके लड़के बालो के तरफ से बराबर दो लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग बराबर की जाती रही. मांग पूर्ण नहीं होने पर बराबर नेहा का मारा पीटा जाता था. मृतक नेहा के भाई  ने बताया कि आज  बहन के ससुराल के पड़ोसियों के द्वारा हम सभी को पता चला कि बहन नेहा की मौत हो गयी है और ससुराल बालो ने नेहा की शव को चुपचाप दाह संस्कार करने के लिये उसे गंगा घाट लेकर चले गए. हालांकि मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. 


मृतक के भाई ने बताया कि नेहा की गला दबाकर हत्या की गई है. फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतक महिला के ससुर और उसके पति विक्की को गिरफ्तार कर लिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता