ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पास में थे 2 लाख जिसे नहीं लूटा

PATNA : पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल हो जा रही है. ताजा मामला फतुहा थाना इलाके के सुकुलपुर गांव के पास स्थित वाटर पार्क के पास फोरलेन की है,

पटना: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पास में थे 2 लाख जिसे नहीं लूटा
Anamika
3 मिनट

PATNA : पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल हो जा रही है. ताजा मामला फतुहा थाना इलाके के सुकुलपुर गांव के पास स्थित वाटर पार्क के पास फोरलेन की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पटना के महेंद्रू के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान नालंदा जिले के कराय परशुराय थाना क्षेत्र के गुलेरिया बिगहा गांव के रहने वाले अमरेंद्र कुमार के रुप में की गई है. 

अमरेंद्र पटना के महेंद्रू स्थित गौतम बुद्थ मध्य विद्यालय में शिक्षक थे. अमरेंद्र शुक्रवार को पटना से दनियावां जा रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थी. पत्नी और बेटी स्कूटी से जा रही थी तो अमरेंद्र बाइक से जा रहे थे.तभी वाटर पार्क के पास अपाची बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी फतुहा की तरफ फरार हो गए. 

अमरेंद्र की पत्नी ने बताया कि गोली लगने के बाद पति ने उन्हें आवाज दी. जब वह स्कूटी रोककर देखा तो पति सड़क पर गिरे पड़े थे और तब तक बदमाश फरार हो गए थे. वारदात के वक्त शिक्षक दम्पति के पास चार लाख रुपए भी थे, लेकिन उसकी लूट नहीं हुई.

 मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.पुलिस को मृतक के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं. कॉल डिटेल निकाल कर इनकी छानबीन की जा रही है. घटना के कारणों पर परिवार भी स्पष्ट तौर पर कुछ बता नहीं पा रहा है. मृतक के भाई चन्द्रशेखर प्रसाद ने घर व जमीन को लेकर किसी आपसी विवाद से इंकार किया है.

मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी ने बताया कि वे लोग पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में रहते हैं. हमलोगों ने दनियावां में 55 लाख रुपए जमीन का सौदा किया था. 51 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे और शुक्रवार को चार लाख रुपये लेकर दंपत्ति देने जा रहे थे. दो लाख रुपया पत्नी के पास था और दो लाख शिक्षक के पास. उनके साथ उनकी 19 साल की बेटी भी थी. दोनो गाड़ी आगे-पीछे साथ-साथ चल रही थी. लेकिन दीदारगंज पार करने के बाद पत्नी व बेटी स्कूटी से आगे हो गए तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता