ब्रेकिंग
दानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंड

पटना में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का बड़ा खेल, विदेश में नौकरी पाने की लालच में फ्रॉड के शिकार हो रहे युवा

PATNA: बिहार में आए दिन युवकों को सरकारी नौकरी का झंसा देकर ठगी करने का मामला सामने आता रहता है। शातिर अपराधी बड़ी चलाकी से भोले भाले युवक को अपनी जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपए ठ

पटना में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का बड़ा खेल, विदेश में नौकरी पाने की लालच में फ्रॉड के शिकार हो रहे युवा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में आए दिन युवकों को सरकारी नौकरी का झंसा देकर ठगी करने का मामला सामने आता रहता है। शातिर अपराधी बड़ी चलाकी से भोले भाले युवक को अपनी जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपए ठग लेते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन निकालकर सैकड़ों युवाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है।


दरअसल,   शातिर ठगों ने बिहार के सैकड़ों युवक को अच्छी नौकरी के लिए कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। पीड़ित युवक ने इसकी जानकारी गांधी मैदान थाने की पुलिस को दी है। पीड़ित युवक सुजीत कुमार सीवान जिले का रहने वाला है, जिसने पुलिस को बताया कि, सोशल मीडिया पर उसने एक विदेशी नौकरी से सबंधित विज्ञापन देखा, जिसके बाद वह विज्ञापन में बताए गए दफ्तर के पास पहुंचा। वहां ठगों ने उससे कुवैत भेजने के लिए पासपोर्ट-वीजा व अन्य कागजात बनवाने के नाम पर 22 हजार रुपए ले लिए। रुपए देने के बाद ठगों ने तरह तरह का बहाना कर बात को टालने लगे। फिर कुछ दिन बाद आरोपितों ने युवक को फर्जी कागजात पकड़ा दिए।


बता दें कि, ठगी का सारा खेल पटना के एग्जीबिशन रोड के चांदी व्यापार भवन स्थित ओएच इंटरनेशनल के ऑफिस में चल रहा था। जब युवक को कागजात के फर्जी होने का पत्ता चला तो वह दोबारा ऑफिस पहुंचा तो ऑफिस बंद मिला। बताया जा रहा है कि अब तक ऐसे कई पीड़ित थाने पहुंच कर पुलिस से इन ठगों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं इस मामले में बीते 9 फरवरी को आशियाना गैलेक्सी अपार्टमेंट में चलने वाले अहमद ओवरसीज कंसलटेंसी के सब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया गया था।