ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल: पटना में सरकार की नाक के नीचे बन रही थी नकली शराब, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू करते हुए बड़े-बड़े दावे किए थे और कहा था कि बिहार में अब शराब पीने और बेचने वालों की खैर नहीं है हालांकि ऐसा

बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल: पटना में सरकार की नाक के नीचे बन रही थी नकली शराब, पुलिस को भनक तक नहीं लगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू करते हुए बड़े-बड़े दावे किए थे और कहा था कि बिहार में अब शराब पीने और बेचने वालों की खैर नहीं है हालांकि ऐसा हुआ नहीं। आज भी राज्य में शराब का अवैध कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है। सरकार की नाक के नीचे यानी राजधानी पटना में शराब माफिया शराब बना रहे थे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।


दरअसल, पटना जिला उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद पुलिस की टीम ने पटना जिला सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामपुर में छापेमारी की गई। जिसमें शराब पैक करने की पैकिंग मशीन और स्पिरिट को जब्त किया गया है।


छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 15 लीटर नकली बना हुआ शराब जब्त किया है। नकली शराब बनाने का रंग और रैपर को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा अन्य सामानों को भी उत्पाद पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में फुटुश नाम के एक शख्स को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।