ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना में SDO के गार्ड ने होटल में किया लड़की का रेप, दोनों का अश्लील वीडियो वायरल

PATNA : बिहार में लड़कियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय है. पटना में एसडीओ के गार्ड के ऊपर एक लड़की ने काफी संगीन आरोप लगाया. नशीली दवा खिलाकर रेप करने क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में लड़कियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय है. पटना में एसडीओ के गार्ड के ऊपर एक लड़की ने काफी संगीन आरोप लगाया. नशीली दवा खिलाकर रेप करने का आरोप लड़की ने दानापुर SDO के गार्ड के ऊपर लगाया था. पीड़िता ने मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस आरोपी पुलसीवाले को तलाश ही रही थी, लेकिन उसने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया.


नशीली दवा खिलाकर होटल में किया रेप
वारदात पटना जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां पिछले साल 15 नवंबर को गोला रोड की रहने वाली एक लड़की ने पुलिसवाले के ऊपर रेप का गंभीर आरोप लगाया था. पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की कुछ दिन पहले किसी काम से दानापुर एसडीओ ऑफिस में गई थी. जहां उसकी पहली मुलाकात एसडीओ के गार्ड राजेश कुमार से हुई. पुलिसवाले और लड़की में दोस्ती हो गई. शादी का झांसा देकर पुलिसवाला राजेश लड़की को घुमाने के लिए मुंबई लेकर गया. जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में शारीरिक संबंध बनाया.


पुलिसवाले ने वायरल किया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने कहा कि पुलिसवाले ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और लड़की को बदनाम करने के लिए उसे वायरल कर दिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिसवाला राजेश कुमार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था. वीडियो वायरल होने के कारण लड़की बदनामी की भी बात कही थी.


लड़की ने बताया जान का खतरा
पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की ने अपनी जान को राजेश से खतरा बताया था. पीड़िता का कहना था कि 2 दिसंबर को आरोपी राजेश की शादी होने वाली थी. जिसकी वजह से उसकी जान को खतरा है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी कि आज आरोपी राजेश ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता