ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना पुलिस की गुंडई, न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार को पाटलिपुत्र थाना में पीटा, मोबाइल छीनकर डिलीट किया वीडियो

PATNA : सूबे में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने बौना साबित हो रही बिहार पुलिस निहत्थों के सामने शेर बन रही है. अपराध पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल पुलिसवाले पत्रकारों को अपना नि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सूबे में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने बौना साबित हो रही बिहार पुलिस निहत्थों के सामने शेर बन रही है. अपराध पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल पुलिसवाले पत्रकारों को अपना निशाना बना रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पुलिसवालों की गुंडई सामने आई है. न्यूज़ कवरेज करने गए एक पत्रकार के ऊपर थाना में ही पुलिस वाले टूट पड़े. उन्होंने बर्बर तरीके से पत्रकार की पिटाई. पुलिस की पिटाई के कारण पत्रकार बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. उनको कई जगह गंभीर चोटें लगी हैं. 


घटना राजधानी के पाटलिपुत्र थाना की है. जहां पटना पुलिस ने अपनी वर्दी की गर्मी एक निहत्थे पत्रकार के ऊपर निकाली है. पुलिसवालों ने पत्रकार जयकांत चौधरी की बरबरपूर्ण तरीके से पिटाई की. मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार जयकांत चौधरी न्यूज़ कवर करने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिसवाले उनके साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने इसका विरोध किया. पत्रकार जयकांत चौधरी ने पुलिसवालों को विधानसभा का पास और चैनल की ओर से जारी किये गए  कार्ड को दिखाया. वह अपना परिचय देते रहे, मगर पुलिसवालों ने उनकी एक ना सुनी. 


पत्रकार की पिटाई करने के दौरान पुलिसवालों ने उनके पैकेट से मोबाइल निकाल लिया. पिटाई के बाद उन्होंने जबरदस्ती पत्रकार को एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद पुलिसवालों ने पत्रकार जयकांत चौधरी के मोबाइल से सारे वीडियो फुटेज को डिलीट कर दिया.  कुछ देर बाद जब पुलिसवालों ने उन्हें छोड़ा तो वह जख्मी हालत में अपने घर पहुंचे. उनको इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में उन्होंने इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. पीड़ित पत्रकार की पत्नी रीना चौधरी ने बताया कि उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं. उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोट लगी है. उनके नाक से खून निकल रहा था. जिसके कारण वह दर्द से तड़प रहे थे. फ़िलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें