ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में पब्जी प्लेयर का भयंकर ड्रामा, खुद के अपहरण की रची साजिश, मां से फोन कर मांगा 5 लाख

PATNA : आज के युवाओं में पब्जी गेम का खुमार कुछ इस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें कुछ भी गलत या सही दिखाई नहीं दे रहा है. राजधानी पटना से एक सनकी पब्जी प्लेयर से जुड़ी हुई

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  आज के युवाओं में पब्जी गेम का खुमार कुछ इस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें कुछ भी गलत या सही दिखाई नहीं दे रहा है. राजधानी पटना से एक सनकी पब्जी प्लेयर से जुड़ी हुई ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मोबाइल खरीदने के लिए एक पब्जी प्लेयर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. अपनी ही मां से फोन कर उसने 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की.


अपनी ही अपहरण की साजिश रचने वाले पब्जी प्लेयर की पहचान गौरव कुमार के रूप में की गई है. जो के केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का स्टूडेंट है. पुलिस ने इस शातिर लड़के को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि पब्‍जी गेम खेलने के लिए उसके पास अच्‍छा मोबाइल नहीं था, इसलिए मोबइल खरीदने के लिए खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी. मोबाइल खरीदने के बाद जो पैसा उसके पास बचता, उससे वह क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन लेने वाला था.


पुलिस की गिरफ्त में आये पब्जी प्लेयर गौरव ने यह कुबूल किया कि उसने ही झूठी अपहरण की साजिश रची थी. गेम के लिए ऑनलाइन 31 हजार का मोबाइल ऑर्डर किया था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे. उसे पता चला कि मां ने 3.50 लाख के लोन के लिए आवेदन दिया था और पैसे खाते में आ गए हैं.  रुपया हड़पने के लिए गौरव ने खुद के अपहरण का नाटक किया था.


गौरव ने पूर्णिया के एक लॉज में छिपकर अपने ही मोबाइल से मां को कॉल कर पांच लाख की फिरौती की मांग की.  उसने बताया कि उसके साथ कोई और नहीं था और फिरौती भी उसी ने मांगी थी. गौरव ने अपहरण के नाटक के पहले पुलिस से बचने के लिए पूरा रिसर्च किया था. यू-ट्यूब के माध्यम से उसने पता किया था कि वाट्सऐप कॉल करने पर पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पायेगी. लेकिन फिर भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें