ब्रेकिंग
पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?

पटना में फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

PATNA : राजधानी पटना में एक नव विवाहित महिला का पंखे से लटका शव मिलने की हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटना में फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक नव विवाहित महिला का पंखे से लटका शव मिलने की हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. 


घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड के पास की है. मृतका का नाम श्रुति देवी बताया जा रहा है. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वे बहादुपुर गुमटी के रहने वाले हैं और उन्होंने श्रुति की शादी डेढ़ महीने पहले ही दान दहेज देकर रामपुर रोड के रहने वाले अमित कौशल से की थी. लेकिन ससुराल वाले और उसका पति दहेज और रुपये की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी. पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने श्रुति के शव को फंदे से लटका दिया. 


फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों को जब पति और ससुर की गिरफ्तारी का पता चला तो हुनागामा शुरू हो गया. लोग गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. इधर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को सजाने दिलवाने का आश्वासन दिया है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता