ब्रेकिंग
RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी

पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय

Patna News: पटना में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को 50 से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई जगह सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने पटना शहरी क्षेत्र के 50 से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पंडालों में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां पाई गईं। फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले पूजा पंडालों के खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने खुद डाकबंगला चौराहे और महावीर मंदिर स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल संचालकों को झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने और सजावट में सिंथेटिक कपड़ों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए पंडालों में पानी से भरे ड्रम रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पंडाल संचालकों को आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने और सुरक्षा संबंधी कमियों को जल्द दूर करने को कहा गया।



फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पटना पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।



अग्निशमन विभाग की ओर से जिन पूजा पंडालों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गई हैं, उनके संचालकों को सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले पंडालों के खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।



निरीक्षण अभियान में फायर डीआईजी मनोज कुमार नट, डीएफओ अभिषेक कुमार और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता