ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

पटना में पार्किंग के लिए 50 राउंड चली गोलियां, गोलीबारी में एक की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पार्किग विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि

पटना में पार्किंग के लिए 50 राउंड चली गोलियां, गोलीबारी में एक की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पार्किग विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली इलाके की है जहां पार्किंग के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गये। बात इतनी बढ़ गयी की गोलीबारी शुरू हो गयी। गोलीबारी की इस घटना में पांच लोग घायल हो गये जिसमें एक की मौत हो गयी है। वही गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए NMCH भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को PMCH रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। है। 


पीड़ित परिवार ने बताया की कार को अपनी निजी पार्किग से निकालकर पटना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान इलाके के दबंग बच्चा राय सड़क पर गिट्टी गिराने लगे। चंद्रिका राय ने गिट्टी रोड के किनारे गिराने को कहा। इतना सुनते ही दबंग बच्चा राय, रमेश राय, और उमेश राय अपने गुर्गों के साथ वहा आ पहुंचा और अंधाधूंध 50 राउंड फायरिंग कर दी। 


पीड़ित समेत बीच-बचाव करने आए पांच लोगों को गोली लग गई। इस गोलीबारी में गौतम कुमार नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था। पीड़ित के बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता