ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

पटना में निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 15 हजार रुपए ले रहा था नजराना

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सुबह-सुबह मोकामा प्रखंड कार्यालय में निगरानी

पटना में निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 15 हजार रुपए ले रहा था नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सुबह-सुबह मोकामा प्रखंड कार्यालय में निगरानी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी ग्रामीण आवास सहायक के गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि मोकामा प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर तैनात राजेश कुमार काम कराने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाने से परेशान शख्स ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी। जांच में आरोप को सही पाने के बाद और गुरुवार को पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आवास सहायक को रंदेहाथ धर दबोचा।


पटना में निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 15 हजार रुपए ले रहा था नजराना

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता