ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

पटना में मैनेजर का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां देर रात अपराधियों ने सीमेंट छड़ की दुकान के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां देर रात अपराधियों ने सीमेंट छड़ की दुकान के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके की है. जहां खगौल थाना इलाके के पेठिया बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट छड़ की दुकान के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक क पहचान मुकेश के रूप में की गई है. एक वार्ड पार्षद बिट्टू के दुकान में बतौर मैनेजर काम करता था. बताया जा रहा है कि रोज की तरह मुकेश देर रात दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने मुकेश की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया. सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता