ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

पटना में लुटेरी दुल्हन की लीला, सुहागरात के कुछ ही दिन बाद कैश और जेवर लूटकर भाग निकली

PATNA : पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के इलाके से लुटेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है जहां नई नवेली दुल्हन रात के सन्नाटे में मौका देख कर अपने ससुराल से कीमती जे

पटना में लुटेरी दुल्हन की लीला, सुहागरात के कुछ ही दिन बाद कैश और जेवर लूटकर भाग निकली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के इलाके से लुटेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है जहां नई नवेली दुल्हन रात के सन्नाटे में मौका देख कर अपने ससुराल से कीमती जेवरात और नगद रुपए समेत अन्य कीमती सामान लेकर रातों रात फरार हो गई. जिसके बाद दुल्हन के खिलाफ पीड़ित ससुराल वालों ने इस घटना की लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई में करने में जुट गई हैं. साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 


बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास रहने वाले राजेश राम ने अपने बेटे सुधीर कुमार की शादी बेगूसराय के रहने वाले संजय राऊत की बेटी मोनी कुमारी के साथ बीते 29 नवंबर को की थी. जिसके बाद सुधीर और नवविवाहिता मोनी एक दूसरे के साथ रह रहे थे लेकिन बीती रात लुटेरी दुल्हन ने अपने पति सुधीर और सास-ससुर को सोता हुआ छोड़कर जेवरात, नगद रुपये और कीमती सामान समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गई. 


फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है. ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता