ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौतविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

पटना में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी है। कुख्यात की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को गांव में फेंक दिया और मौके

पटना में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी है। कुख्यात की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को गांव में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक लग्जरी कार को भी बरामद किया है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा की है।


मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी जटहा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जटहा शनिवार की रात नौबतपुर के चेसी गांव में किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को शेखपुरा में फेंककर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक एक्सयूबी कार को बरामद किया है, जिसके भीतर खून के धब्बे मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 


बता दें कि कुख्यात जटहा सिंह के खिला पटना के नौबतपुर समेत अन्य थानों में हत्या, रंगदारी के अलावा कई मामले दर्ज हैं। जटहा सिंह सुपारी लेकर लोगों की हत्या किया करता था। नौबतपुर के कारोबारियों में जटहा का काफी खौफ था। जहटा जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी वर्चस्व को लेकर जटहा की हत्या की गई है।