ब्रेकिंग
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमशिव भक्ति का अनोखा संकल्प: हाथों के बल चलकर तय कर रहे 105 किलोमीटर का सफर, जानिए ‘बिच्छू बम’ की कहानीतेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमशिव भक्ति का अनोखा संकल्प: हाथों के बल चलकर तय कर रहे 105 किलोमीटर का सफर, जानिए ‘बिच्छू बम’ की कहानी

पटना में गन पॉइंट पर 12 लाख की लूट, बेखौफ अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां 4 लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर बेखौफ अपराधियों ने 12 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की वारदात आलमगंज थाना क्षेत्

पटना में गन पॉइंट पर 12 लाख की लूट, बेखौफ अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां 4 लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर बेखौफ अपराधियों ने 12 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर आदिवासी कॉलोनी स्थित कूरियर कंपनी के कार्यालय में हुई। जहां अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी कॉलोनी में स्थित कूरियर कंपनी "एक्सप्रेस बीज" में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दिनदहाड़े 4 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कूरियर के दफ्तर में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों ने कूरियर कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी और करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए CCTV का DVR भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता