ब्रेकिंग
बिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला

पटना में गंगा से मिला पूर्व विधायक के भतीजे का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, 8 दिनों से लापता था आकाश

PATNA: बिहार शरीफ थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुए हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के 21 वर्षीय भतीजे आकाश कुमार का शव गंगा से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल

पटना में गंगा से मिला पूर्व विधायक के भतीजे का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, 8 दिनों से लापता था आकाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार शरीफ थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुए हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के  21 वर्षीय भतीजे आकाश कुमार का शव गंगा से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आकाश बीते एक जून को अचानक लापता हो गया था। आकाश के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंक दिया है।


दरअसल, हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह का 21 वर्षीय भतीजा आकाश कुमार बीते एक जून को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। आकाश के लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उसका शव पटना सिटी के मालालामी थाना क्षेत्र स्थित पिरदामरिया घाट से गंगा में तैरता हुआ बरामद किया। लापता आकाश का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने आकाश की हत्या करने के बाद उसके शव को गंगा में फेंक दिया है हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता