ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने मारी बैक टू बैक चार गोली

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. बाइक सवार क्रिमिनलों ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. बाइक सवार क्रिमिनलों ने गोली मारकर युवक का मर्डर किया है. ताबड़तोड़ चार गोली अपराधियों ने मारी है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बेला गांव के पाटलिपुत्रा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने चार गोली मारी है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.


पुलिस से मिली जानकारी के घटनास्थल पर पड़े कई खोखे बरामद किये गए हैं. मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. युवक बाइक से कहीं जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बता दें कि पटना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. बीते दिन पाटलिपुत्रा पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता