ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना में DIG के घर भीषण चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां डीआईजी के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पटना पुलिस घटना

पटना में DIG के घर भीषण चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां डीआईजी के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पटना पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के रूपसपुर थाना इलाके की है, जहां शर्मा पथ स्थित शांति बिहार अपार्टमेंट में चोरों ने डीआईजी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिस डीआईजी के घर चोरी हुई है, उनका नाम के सी विक्रम है. वह एसएसबी में डीआईजी के पद पर सेवारत हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग तेजपुर में हुई है.


इस घटना के संबंध में रूपसपुर के थानेदार ने बताया कि घटना बीती रात की है. हालांकि कितने रुपये की चोरी हुई है. इसका आकलन किया जा रहा है. अपार्टमेंट के सेक्रेटरी की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 का ताला तोड़कर उसके अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.


पटना में DIG के घर भीषण चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, छानबीन में जुटी पुलिस


डीआईजी केसी विक्रम के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि फ्लैट के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. अटैची और पलंग के अंदर रखे सारे सामान कमरे में बिखरे पड़े हैं. फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.


पटना में DIG के घर भीषण चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, छानबीन में जुटी पुलिस

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें