ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पटना में 80 हजार के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को दफनाया

PATNA : दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद दहेज को लेकर हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हा. ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज थाना इलाके की है. जहां दहेज दानवों ने महज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दहेज के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद दहेज को लेकर हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हा. ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज थाना इलाके की है. जहां दहेज दानवों ने महज 80 हजार रुपये के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को दफना दिया. 


बताया जाता है कि धनरुआ के सकरपुरा के अहना की शादी इसी साल जून में पालीगंज के मधवा के दिनेश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही अहना को 80 हजार रुपये के लिए परेशान किया जाता था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. 


आखिरकार रुपये नहीं मिलने के कारण ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को गांव के ही बधार में दफना दिया और सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए. गांव वालों ने इसकी जानकारी लड़की के पिता को दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव के बधार में गड़े शव को बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता ने पति,सास सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर पालीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता