ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना में साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों कैश समेत हीरे की चेन बरामद

PATNA : बिहार में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, आये दिन लोग साइबर ठगों के शिकार होते हैं. इसी बीच पटना पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. तेलंगाना

पटना में साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों कैश समेत हीरे की चेन बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, आये दिन लोग साइबर ठगों के शिकार होते हैं. इसी बीच पटना पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. तेलंगाना पुलिस के साथ मिलकर पटना पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह को पकड़ा है, जिसका स्थानीय सरगना जेई मेंस क्वालीफाई छात्र है. पुलिस ने आरोपी के पास से 33 लाख नकदी के अलावा हीरे की चेन और तीन अंगूठियां बरामद की हैं. 


आरोपी की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है. आकाश नालंदा के कतरीसराय स्थित गंगापुर गांव का निवासी है. आरोपी का गिरोह एक साल में 25 करोड़ रुपयों की ठगी करता है. इस गिरोह के सदस्य ठगी की रकम को जमीन में निवेश करते हैं. इसके बाद जो रुपये बचते हैं, उससे ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं. आकाश ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला नहीं होने के कारण वह पिछले साल विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से नौकरी तलाश रहा था. तभी वह साइबर ठग गिरोह के संपर्क में आया.


बताया जाता है कि आरोपी आकाश ने कार की डीलरशिप दिलाने के नाम पर तेलंगाना के साइबराबाद निवासी कारोबारी चिलुका विजय कुमार से 29 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी. शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस ने आकाश का मोबाइल नंबर निकली और उसकी टावर लोकेशन के आधार पर पत्रकार नगर थाना पुलिस के साथ हनुमान नगर के सेक्टर पूर्वी स्थित एक मकान में पहुंची. दो घंटे की छानबीन के बाद आकाश को गिरफ्त में लिया गया. आकाश के कमरे से पांच मोबाइल भी जब्त किए गए.

टैग्स