ब्रेकिंग
पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, वृद्ध की सरेआम गोली मारकर हत्या

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का बोल-बाला काफी ज्यादा बढ़ गया है. आपराधिक घटनाओं की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. ताजा मामला रामकृष्णा नगर थाना के खेमनीचक इलाके का

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, वृद्ध की सरेआम गोली मारकर हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का बोल-बाला काफी ज्यादा बढ़ गया है. आपराधिक घटनाओं की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. ताजा मामला रामकृष्णा नगर थाना के खेमनीचक इलाके का है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने गोली वृद्ध के सिर में मारी जिसके बाद घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में 62 साल के सकलदेव साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि सकलदेव मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला था. खेमनीचक इलाके में वह किराए का मकान लेकर रहता था. पटना में सकलदेव डेली बेसिस पर प्राइवेट जॉब करते थे. 


फिलहाल बदमाशों ने सकलदेव की हत्या क्यों की, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.