PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राजधानी के लोहिया पथ चक्र के अंडरग्राउंड रोड में स्कॉर्पियो और बेलोनो में भीषण टक्कर हुई है। इस जोरदार टक्कर के बाद बेलोनो में बैठे परिवार को काफी चोट आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों गाड़ियों का एयर बैग खुल गया।
जानकारी के अनुसार, लोहिया पथ चक्र के अंडरग्राउंड बेसमेंट के अंदर रॉन्ग साइड से आ रही स्कार्पियो ने बेलेनो को टक्कर मारी। बेलोनो में बैठे सवारी ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पकड़ा और पुलिस क्वे हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कर्पियो और बेलोनो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।




