ब्रेकिंग
भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा

पटना में बीच सड़क पर आगजनी, आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है. बीच सड़क पर आगजनी कर युवक बवाल काट रहे हैं. पुलिस प्रशासन के

पटना में बीच सड़क पर आगजनी, आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है. बीच सड़क पर आगजनी कर युवक बवाल काट रहे हैं. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है.


मामला बिहटा थाना इलाके के कनहॉली सरमेरा पथ का है. जहां बिहटा खगौल स्टेट हाइवे पर रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मुस्थापुर के रहने वाले स्व० रंगु साव के बेटे चानेश्वर साव के रूप में की गई है. जिनकी उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है.


इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है. घटना से नाराज स्थानीय लोग काफी बवाल काट रहे हैं. बीस सड़क पर आगजनी कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है.


मृतक के परिजन शव उठाने से इंकार कर रहे हैं. सड़क पर ही शव को रखकर बवाल काटा जा रहा है. मुआवजे की मांग की जा रही है. बिहटा थाना की टीम आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता