ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

पटना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां पुनपुन थाना इलाके के डुमरी मोड़ पर अनियंत्रित कार ने 2 बाइक को रौंद दिया। दोनों बाइक पर 5 लोग सवार थे। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

पटना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां पुनपुन थाना इलाके के डुमरी मोड़ पर अनियंत्रित कार ने 2 बाइक को रौंद दिया। दोनों बाइक पर 5 लोग सवार थे। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों में पिता और उनके दो बच्चे शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार काफी स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे दो बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गयी।


 दोनों बाइक पर सवार पांच लोग रोड पर इधर-उधर फेंका गये। इस हादसे में तीन की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर कार सवार को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया। 


वही मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। वही मसौढ़ी के रहने वाले दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भेजा गया। तीनों मृतक पुनपुन हबीपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान 40 वर्षीय बबन यादव, उनकी 8 साल की बेटी सुरुचि और 11 साल के बेटे सोनू के रूप में हुई है। वही घायलों की पहचान रवि राज और रोहित कुमार के रूप में हुई है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।


टैग्स