ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

पटना में भाई ने ही कर दी भाई की हत्या, जमीन के लिए पीट-पीटकर ले ली जान

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मा

पटना में भाई ने ही कर दी भाई की हत्या, जमीन के लिए पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के हमामपर इलाके की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मारपीट की इस घटना में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस की मानें तो कारू राय और जय राय के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को उसी विवाद को लेकर दोनों भाई के बीच मारपीट शुरू हो गई और मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कारू राय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता