ब्रेकिंग
खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, सब्जी मंडी में शख्स को सरेआम मारी गोली

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाश आए दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी की है, जहां अप

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, सब्जी मंडी में शख्स को सरेआम मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाश आए दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी की है, जहां अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया।


गोली लगने से घायल शख्स की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी नित्यानंद शर्मा उर्फ पहलवानजी के रूप में हुई है, जो मसौढ़ी सब्जी मंडी में नगर परिषद की और से वसूली एजेंट का काम करता है। रोज की तरह रविवार को भी पहलवानजी सब्जी बेंचने वालों से वसूली कर रहा था तभी एक युवक से विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी युवक ने गोली चला दी।


गोली लगने के बाद नित्यानंद शर्मा जमीन पर गिर गए। इसके बाद सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को ठेले पर लादकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मसौढ़ी थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी युवक को सरगर्मी से तलाश कर रही है।