ब्रेकिंग
Bihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारी

पटना में बंद घर से 15 लाख की चोरी, कैश और ज्वेलरी ले उड़े चोर

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला बंद घर से नगद समेत करीब 15 लाख रुपए की गहने की चोरी का सामने आया है. जानकारी के अनुसार, तीन की संख

पटना में बंद घर से 15 लाख की चोरी, कैश और ज्वेलरी ले उड़े चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला बंद घर से नगद समेत करीब 15 लाख रुपए की गहने की चोरी का सामने आया है. जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में पहुंचे चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और नगद समेत 15 लाख रुपए की ज्वेलरी की चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि चोरों का मुंह और सिर ढका होने की वजह से अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र  की है. बताया जा रहा है कि चोरों ने नंदलाल छपरा में एक एयरलाइंस कंपनी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत विकास कुमार के घर को निशाना बनाया है और नगद समेत करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ़ किया है. पीड़ित विकास ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और मेन गेट को लांघकर अंदर घर में घुस गए. घर के सारे दरवाजों का ताला तोड़ दिया. तीनों चोरों ने मुंह पर मास्क और सिर को कपड़े से कवर किया हुआ था. 


पीड़ित प्रबंधक के घर से करीब 15 लाख की सम्पति की चोरी इन तीनों ने कर ली, जिसमें सोने के गहने और 50 हज़ार नगद है. जब पीड़ित अपने पैतृक गांव से घर पहुंचे तो उन्होंने जो नजारा देखा उसे देखकर वह हैरान रह गए. हालांकि चोरी की सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. रामकृष्णा नगर पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है.