ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

पटना में एटीएम कार्ड फंसा कर खाते से उड़ा लिए 65920 रुपए, केस दर्ज

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उनका मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे लगातार साइबर क्राइम कर रहे हैं। इस बार राजधानी पटना के दीघा के रहने वाले युवक अजबुल निसार को अपराधियो

पटना में एटीएम कार्ड फंसा कर खाते से उड़ा लिए 65920 रुपए, केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उनका मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे लगातार साइबर क्राइम कर रहे हैं। इस बार राजधानी पटना के दीघा के रहने वाले युवक अजबुल निसार को अपराधियों ने निशाना बना लिया और उसके अकाउंट से पैसे उड़ा लिए। अपराधियों ने बड़ी चालाकी से युवक का कार्ड एटीएम में फंसा लिया और उसके बाद खाते से 65920 रुपए उड़ा लिए। 



घटना को लेकर पीड़ित ने दीघा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार निसार का खाता दीघा के सेंट्रल बैंक में है। वह दीघा स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम में पैसे निकालने गया था। पैसे निकालने के दौरान ही उसका कार्ड एटीएम में फंस गया और उसका पैसा एटीएम से नहीं निकला। 



इसी दौरान एक शख्स अंदर आ गया और उसने निसार को पिन डालने को कहा। निसार ने पिन डाले लेकिन उसका कार्ड बाहर नहीं निकला। कुछ ही देर बाद निकास के अकाउंट से छह बार में 65920 रुपए निकाल लिए गए। जब इसकी खबर पीड़ित को मिली तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत दीघा थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स