ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

पटना में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भारी बवाल, दो दुकानदारों ने खुद को लगाई आग, पथराव

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भारी बवाल हुई है। रेलवे पुलिस द्वारा दुकानों को जबरन खाली कराने को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए और

पटना में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भारी बवाल, दो दुकानदारों ने खुद को लगाई आग, पथराव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भारी बवाल हुई है। रेलवे पुलिस द्वारा दुकानों को जबरन खाली कराने को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए और दो दुकानदारों ने खुद को आग लगा लिया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस और आम लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ है। पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं। लोगों के गुस्से को देखते हुए रेल पुलिस के जवान जान बचाकर मौके से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के गुलजारबाग इलाके की है।


दरअसल, पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के पास रेलवे प्रशासन द्वारा जबरन दुकान खाली कराने पर स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हैं। रेलवे की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय दुकानदार धरना दे रहे थे, तभी रेल पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और दुकानदारों को हटाते हुए दुकानों को खाली कराने लगी। दुकान को खाली होता देख दो दुकानदारों ने आत्मदाह की कोशिश की और खुद को आग लगा लिया।


देखते ही देखते दुकानदानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए रेल पुलिस के जवान और अधिकारी मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों दुकानदारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जमीन उनकी है और 40 वर्षो से वे इस जमीन पर दुकान चला रहे हैं। रेल प्रशासन उक्त जमीन को रेलवे की बताकर जमीन पर कब्जा करना चाह रही है। जबकि हाईकोर्ट में इसका मामला चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रेलवे कोर्ट के फैसला के पहले ही साजिश कर जमीन कब्जा करना चाह रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता