ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

पटना में अपराधी बेलगाम : 48 घंटों के अंदर 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले में लोगों की हत्या कर दी जा रही है। हालांकि, इसके रोकथाम को

पटना में अपराधी बेलगाम : 48 घंटों के अंदर 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले में लोगों की हत्या कर दी जा रही है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा काफी एक्शन मोड में काम कर रही है लेकिन बावजूद इसके अपराधियों का हौसला काफी बुलंद नजर आ रहा है। इस बीच ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रही है। बिहटा मैं पिछले 48 घंटों के अंदर 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के बिहटा थानाक्षेत्र  के मीठापुर - यमुनापुर नहर मार्ग के सूर्य मंदिर के पास शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने कार से मीठापूर- यमुनापुर नहर मार्ग  से घर जा रहे थे उसी दौरान उन्होंने सड़क के बीचो बीच एक युवक को लेटा देखा। जिसके बाद वह लोग गाड़ी रोककर युवक के पास गए तो देखे कि वह खून से लथपथ है और उसके पास तीन गोली का खोखा भी गिरा हुआ। जिसके बाद उन लोगों ने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


मालूम हो कि, राजधानी पटना के सटे इलाके बिहटा में पिछले 48 घंटों के अंदर यह दूसरा मामला है जब अपराधियों ने गोली मारकर किसी की हत्या कर दी है। वहीं, पुलिस अभी तक इन दोनों मामलों में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की हाथ अभी भी खाली है।


इधर इस नए घटनाक्रम को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा थानाक्षेत्र के मीठापुर -यमुनापुर नहर मार्ग के सूर्य मंदिर के पास एक 20 से 25 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। हालांकि मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र पुलिस को बरामद नहीं हो पाई है। युवक की पहचान होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। सबका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक के शरीर में कितनी गोली दागी गई है


आपको बताते चलें कि गुरुवार की शाम भी बेटा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद अब उसके घर से खुद ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस को अब तक दोनों में से किसी भी मामले में सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही 3 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है।