ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद : घर पर चढ़कर शख्स को गोलियों से भूना : दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना में अपराध की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली अब सवालों के घेरे में हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद पुलिस अपराधियों

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद : घर पर चढ़कर शख्स को गोलियों से भूना : दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराध की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली अब सवालों के घेरे में हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद पुलिस अपराधियों की नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।


मृतक की पहचान दानापुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के माधोपुर निवासी झूलन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों झूलन राय के भतीजे की हत्या कर दी गई थी। झूलन राय इस हत्याकांड में गवाह था। अपराधी लगातार उसके ऊपर गवाही से नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे।


लाख समझाने के बाद भी जब झूलन ने अपराधियों की बात नहीं सुनी तो बदमाशों ने घर पर चढ़कर उसे तीन गोलियां मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामकर हंगामा करने लगे।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें