ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में अपराधियों का तांडव: महिला वार्ड पार्षद के घर जमकर गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पुलिस को चैल

पटना में अपराधियों का तांडव: महिला वार्ड पार्षद के घर जमकर गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार की देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि हाल ही में पार्षद पति निलेश मुखिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा नगर परिषद वार्ड संख्या 13 की पार्षद पूनम देवी के घर पर चढ़कर सोमवार की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी की इस घटना में वार्ड पार्षद पूनम देवी का बेटा निखिल कुमार बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


घटना की जानकारी मिलने ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बिहटा पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली भी बरामद किया है। पीड़ित महिला वार्ड पार्षद ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता