ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

पटना में पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे बदमाश, रिटायर्ड दारोगा की बेरहमी से कर दी हत्या

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन में न तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का कोई खौफ। बेलगाम अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताज

पटना में पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे बदमाश, रिटायर्ड दारोगा की बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन में न तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का कोई खौफ। बेलगाम अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक रिटायर्ड दारोगा की उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के एनियो गांव की है।


बताया जा रहा है कि एनियो गांव निवासी आरपीएफ के रिटायर्ड दारोगा 82 वर्षीय कामेश्वर ओझा के घर में बदमाश चोरी की नीयत से घुसे थे, तभी उनकी भिड़त कामेश्वर ओझा से हो गई।जिसके बाद बदमाशों छत पर रखें ईंट-पत्थर से कूचकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मृतक सेवानिवृत दारोगा के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


गौरीचक थानाप्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। चार-पांच चोरों के द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। थानेदार ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोरों से रिटायर्ड दरोगा की भिड़त हो गई, जिसके बाद बौखलाए चोरों ने ईंट-पत्थरों से कुचकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि राजधानी पटना में इन दिनों माहौल काफी खराब चल रही है। हाल ही में हुई जेठूली गोलीकांड से पूरा इलाका दहशत में है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता