ब्रेकिंग
छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात

पटना में एयरफोर्स के जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

PATNA : पटना के बिहटा स्थित एयर फोर्स सब स्टेशन में तैनात एयरफोर्स की एक जवान ने सुसाइड कर लिया है। एयरमैन ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद एयरप

पटना में एयरफोर्स के जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के बिहटा स्थित एयर फोर्स सब स्टेशन में तैनात एयरफोर्स की एक जवान ने सुसाइड कर लिया है। एयरमैन ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद एयरपोरर्ट सब स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना शुक्रवार की शाम हुई। मृतक जवान का नाम करम लाल है और वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाणा थाना इलाके का रहने वाला था। साल 2018 में उसकी पोस्टिंग बिहटा एयरपोर्ट्स शब्द स्टेशन पर हुई थी। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जवान करम लाल ने अचानक से अपने सर्विस राइफल से खुद को ही गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो करम लाल बुरी तरह से जख्मी दिखा। उसे तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान करम लाल की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक जवान के शव को बिहटा एयर फोर्स स्टेशन लाया गया और परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। 


घटना की सूचना मिलने के बाद बेटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने एयरफोर्स सब स्टेशन पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेजा। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। करम लाल ने आखिर खुदकुशी क्यों की इसके पीछे अब तक वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन परिवार वालों को पटना आने की सूचना दी गई है। परिवार वालों से बातचीत के बाद इस मामले से कुछ पर्दा हटने की उम्मीद है।

टैग्स