ब्रेकिंग
नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग

पटना में बोरे में बंद अज्ञात महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका

PATNA: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव के पास सड़क किनारे से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलि

पटना में बोरे में बंद अज्ञात महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव के पास सड़क किनारे से एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर हॉस्पिटल भेजा। 


हालांकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इधर बोरे में बंद महिला की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। शव की पहचान में स्थानीय लोग भी जुटे हैं लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतका सूट पहनी हुई है और शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर चोकर के बोरे में शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंका गया है।


स्थानीय लोगों ने जब बोरे में बंद शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची बिहटा थाना के एसआई केके वर्मा ने बताया कि बिशनपुर गांव के बाजितपुर के पास सड़क किनारे से महिला की लाश बोरे से बरामद किया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया है। बोरे में बंद महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता