ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बेबस पुलिस -अपराधी बेखौफ: 81 दिनों में पटना में 7 जमीन कारोबारी का मर्डर

PATNA : पटना में अब अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों में न तो खाकी का खौफ है और न ही वारदात को अंजाम देने में पीछे हट रहे हैं. पटना में अपराधियों के निशाने पर प्रॉप

बेबस पुलिस -अपराधी बेखौफ: 81 दिनों में पटना में 7 जमीन कारोबारी का मर्डर
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अब अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों में न तो खाकी का खौफ है और न ही वारदात को अंजाम देने में पीछे हट रहे हैं. 

पटना में अपराधियों के निशाने पर प्रॉपर्टी डीलर है. पिछले 81 दिनों में भूमि विवाद में राजधानी सात प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या की जा चुकी है. लेकिन अभी तक किसी भी केस का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है. पुलिस हर मामले में महज केस दर्ज कर लकीर पीटने तक ही सीमित रह गई है. 

आलम ये है  कि शूटर पकड़े तक नहीं जा रहे हैं. 23 सितंबर को पटना के बेउर मोड़ के पास दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव को गोलियों से भून दिया था. शूटर प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन की हत्या करने आए थे पर वह बच गए और राजेश यादव को अपराधियों ने भून दिया था. वहीं हाल ही में 1 अक्टूबर को अपराधियों ने एक बार फिर बेउर में ही प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा नेता राजेश कुमार उर्फ राजू बाबा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस की बेबसी के आंकड़े देखिए....

1 अक्टूबरा- बेउर के तेजप्रताप नगर में प्रॉपर्टी डीलर सह भाजपा नेता राजेश कुमार की गोली मारकर हत्या

22 सितंबर- पटना सिटी के खाजकेलां में प्रॉपर्टी डीलर कल्लू की गोली मारकर हत्या

6 सितंबर- कटरा बाजार में प्रॉपर्टी डीलर रवि रंजन की गोली मारकर हत्या

23 अगस्त - बेउर मोड़ के पास दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव को गोलियों से भून दिया

29 जुलाई- रामकृष्णानगर में प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या

16 जुलाई- गौरीचक में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या