ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र के गोरया में 40 वर्षीय दिव्यांग जीतलाल राय की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र स्थित गोरया स्थान के जीवराखन टोला में शुक्रवार की शाम एक 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान जीतलाल राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मनेर के शेरपुर गांव के निवासी और संतलाल राय के पुत्र थे। वह पिछले कुछ समय से अपनी बहनों और जीजाओं के पास गोरया स्थान में ही रह रहा था। जीतलाल की तीन बहनें हैं और तीनों की शादी गोरया स्थान के जीवराखन टोला कॉलोनी में हुई है। 


शादी के बाद, बहनों के पास रहने के कारण वह वहीं देवी मंदिर के चबूतरे के पास, मध्य विद्यालय के सामने रहने लगा था। जीवन यापन के लिए वह कभी स्कूल के मध्याह्न भोजन पर निर्भर रहता था तो कभी लोगों से मांगकर खाना खाता था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसका किसी से विवाद हो गया था।


जिसके बाद गुस्से में आकर कुछ लोगों ने मंदिर के चबूतरे पर ही पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता