ब्रेकिंग
दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारदवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

पटना: महिला के साथ अश्लील हरकत करता था पड़ोसी, अब बेटी के साथ भी करने लगा गंदा काम

PATNA : बिहार में मनचले इतने बेख़ौफ़ हो गए हैं कि वे अब घर में घुसकर महिलाओं को निशाना बनाने लगे हैं। खासकर राजधानी पटना में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा छेड़खानी की जा रही है। फतुहा था

पटना: महिला के साथ अश्लील हरकत करता था पड़ोसी, अब बेटी के साथ भी करने लगा गंदा काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मनचले इतने बेख़ौफ़ हो गए हैं कि वे अब घर में घुसकर महिलाओं को निशाना बनाने लगे हैं। खासकर राजधानी पटना में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा छेड़खानी की जा रही है। फतुहा थाना इलाके की एक महिला अपने पड़ोसी से परेशान है। उसके साथ लगातार गंदा काम किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक आज से नहीं बल्कि सालों से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। महिला ने बताया है कि जब वह घर में अकेले रहती है तो युवक जबरदस्ती घर में घुस जाता है और अश्लीलता पर उतर आता है। जब महिला इसका विरोध करती है तो उसे पिस्तौल दिखाकर धमकी दी जाती है। इसको लेकर महिला ने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 



तंग आकर पीड़िता रविवार को थाने पहुंची और इस बार उसका आरोप है कि आरोपित युवक अब उसके साथ नहीं, बल्कि उसकी बेटी के साथ गंदा काम करने लगा है। महिला ने बताया कि मेरी बेटी के साथ छेड़खानी की जा रही थी, जिसके बाद मैं वहां भाग कर पहुंची। विरोध करने पर युवक मारपीट पर उतर आया। 



इस घटना को लेकर एक तरफ जहां महिला थाने पहुंचकर मदद मांग रही है तो वहीं, आरोपित के पिता ने महिला पर ही आरोप लगा दिया है। उसने बताया कि महिला मेरे बेटे को फंसाने के लिए साज़िश रच रही है। वह बेवजह ही मारपीट का आरोप लगा रही है। हालांकि अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है और आरोपित को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 


टैग्स